लोहाघाट (चंपावत)। एसओ मनीष खत्री के दिशा निर्देशन और एसआई हेमंत कठैत के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने बिना मास्क पहने बाजार आने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
एसआई कठैत ने बताया कि मंगलवार को 20 लोगों के चालान किए गए। जिसमें ऐसे लोगों से 250 से लेकर 500 रुपये तक का चालान काटा गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ लोगों के चालान किए गए।