फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
चंपावत के राहत शीविर में मजदूरों को पढ़ाती शिक्षिका। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद होने से प्रभावित हो रही पढ़ाई के मद्देनजर अब सरकारी स्कूलों में भी ऑनलाइन शिक्षण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी व बाराकोट के आसपास के 17 स्कूलों में इसे संचालित किया गया है। फिलहाल इससे 515 से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़ गए हैं। जिले स्तर पर हेल्पलाइन के लिए विषयवार शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि चंपावत जिले के सभी 104 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। अलबत्ता पहले दिन मंगलवार को ये व्यवस्था 17 स्कूलों में ही चल सकी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए हर स्कूल का एक एप डाउनलोड किया गया है। प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्य इसके एडमिन होंगे। छात्रों द्वारा इसे अपलोड कर छात्र इस एप से जुड़ जाएंगे और शिक्षकों द्वारा अपलोड किए गए पाठ्यक्रम को डाउनलोड करेंगे। प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी (खंड व उप शिक्षाधिकारी) को नियमित रूप से इसकी जानकारी देंगे। नोडल अधिकारी जिले की प्रगति से मुख्य शिक्षाधिकारी को रूबरू कराएंगे। ऑनलाइन शिक्षण में पढ़ाई में समझ न आने या किसी तरह का संदेह होने पर छात्र डाउट लिखेगा। जिसके बाद शिक्षक उसके संदेह को दूर करेगा। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने पहले दिन ही दूरस्थ तल्लादेश के रमैला हाईस्कूल के 16 छात्र-छात्राओं को इस एप से जोड़ पढ़ाई शुरू कर दी है। चंपावत जिले में ऑनलाइन शिक्षण की इस कवायद से पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन रिमोट और कमजोर मोबाइलन नेटवर्किंग वाले ४० प्रतिशत स्कूलों में दुश्वारी का अंदेशा है। इनसेट :: राहत केंद्रों में सीख रहे हैं लोग :: चंपावत। चंपावत के राहत केंद्र में रखे गए मजदूरों को शिक्षक अक्षरबोध के साथ अन्य जानकारी दे रहे हैं। चंपावत रैनबसेरा के राहत केंद्र में ४२ लोग ३० मार्च से रखे गए हैं। यहां नमिता मुरारी, आशा पांडेय सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उन्हें खेल-खेल में शिक्षण से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें