दिवंगत पूर्व सैनिक पूर्णानंद कापड़ी। संवाद
बनबसा (चंपावत)। वर्ष 1971 के भारत पाक युद्ध में प्रतिभाग कर चुके बनबसा देशी फार्म निवासी पूर्व सैनिक, समाजसेवी और गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्य 80 वर्षीय पूर्णानंद कापड़ी का बुधवार दोपहर निधन हो गया। भारतीय सेना के एएमसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे कृषि कार्य और व्यवसाय से जुड़े थे। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को शारदा घाट पर होगा।
दिवंगत पूर्व सैनिक कापड़ी गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के उपाध्यक्ष कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी के बड़े भाई थे। उनके निधन पर गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन परमानंद कापड़ी, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, भूपाल दत्त भट्ट, बीबी पांडेय डीडी कापड़ी आदि थे। संवाद