फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यारकूड़ा प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से दो किमी दूर प्राथमिक विद्यालय त्यारकूड़ा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने वंदना की प्रस्तुति दी। इसके अलावा स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने चलो चलें सरकारी स्कूल, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ, नाटक, लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने छात्र-छात्राओं के प्रस्तुत किए कार्यक्रमों की सराहना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या बीनू जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी और दिनेश उप्रेती ने किया। वहां पूर्व सैनिक ज्वाला दत्त, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फणींद्र पांडेय, बंशीधर फुलारा, नवीन जुकरिया, दिनेश भट्ट, रूचिका जोशी, अमित जोशी आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें