फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नेकपा विप्लव गुट पर प्रतिबंध के बाद कार्यकर्ताओं की धर-पकड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सरकार की ओर से नेत्रविक्रम चंद विप्लव के नेतृत्व वाले नेकपा (नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी) पर प्रतिबंध लगाने के बाद विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू हो गई है। कैलाली जिले की पुलिस ने एक महिला समेत चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। महिला कार्यकर्ता को उसके चार माह के बच्चे के साथ हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार नेकपा कार्यकर्ताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैलाली जिला प्रहरी कार्यालय के नायब उपनिरीक्षक दक्ष कुमार बस्नेत ने बताया कि कुछ दिन पहले कैलाली में बस आगजनी की घटना में लिप्त अपने देवर रूपलाल को घर में छिपाकर संरक्षण देने के आरोप में कैलाली के गोदावरी नगर पालिका पांच की सीमा देउकर को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा विप्लव गुट के दो जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विप्लव गुट के डोल्पा इंचार्ज वीर बहादुर खड़का को नगर पालिका 3 से और बर्दगोरिया गांउनगर पालिका जनसरकार प्रमुख अमर बम और क्रांतिकारी किसान संघ कैलाली के अध्यक्ष उदयराज थापा को हिरासत में लिया गया है। नायब उप निरीक्षक बस्नेत ने बताया कि गिरफ्तार विप्लव गुट नेताओं को पूछताछ के लिए कैलाली जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें