लोहाघाट (चंपावत)। नगर में दिनभर रुक-रुक कर लगने वाले जाम ने लोगों को समस्या हो रही है। स्टेशन बाजार में लगे जाम में चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस फंसी रही। काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। शुक्रवार को पेट्रोल पंप से लेकर हिटलर मार्केट और डाकबंगला रोड में रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
शाम करीब चार बजे पिथौरागढ़ से कानपुर सेक्टर प्रथम के होमगार्डों को ले जा रही रोडवेज बस भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में जाम में फंस गई। जाम से सड़क में दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लाइन लग गई। वहां यातायात पुलिस कर्मियों के न होने से बस के होमगार्डों ने जाम खुलवाया।