फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीर्णोद्धार बाद शारदा इंटर कालेज की नई लैब का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा इंटर कालेज में जीर्णोद्धार के बाद तैयार नई रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। उन्होंने लैब के जीर्णोद्धार में मदद देने वाली संस्था के साथ ही इस कार्य के लिए प्रयास करने वाले प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र की सराहना की।
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि लीड फाउंडेशन ने बियोंड ऐजूकेशन कार्यक्रम के तहत शारदा इंटर कालेज की रसायन विज्ञान लैब के जीर्णोद्धार को 55 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इससे क्षतिग्रस्त प्रयोगशाला का जीर्णोद्धार कराया गया। संस्था के कैलाश उदय चंद और गोकुल चंद ने कहा कि बच्चों के भविष्य को लेकर संस्था अपना जनहित कार्यक्रम जारी रखेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य करन सिंह, महेंद्र कुमार, संजीव कुमार, निर्मला कापड़ी, वासिफा अंसारी, मनमोहन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें