बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया खेल मैदान में आयोजित पचपकरिया क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पचकरिया की ए और बी टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच में पचपकरिया ए और पंपापुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया ए की टीम ने 95 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। पंपापुर के बालर मोहित ने 4 विकेट लिए। जवाब में पंपापुर की टीम 65 रनों पर आउट हो गई। सर्वाधिक 30 रन मोहसिन ने बनाए। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच पचपकरिया बी और बिछवा की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया की टीम ने 127 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 56 रन विनय कापड़ी ने जुटाए। जवाब में बिछवा की टीम 72 रनों पर सिमट गई। इन मैचों के अंपायर राजू नेगी और दीपक चंद थे, स्कोरर की भूमिका अमन आर्य ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल पूरन सिंह खड़ायत सुनाया। कमेटी सदस्य सावन आर्य, नरेश मुरारी, मनोज चंद, प्रदीप, सचिन, अनिल आदि ने सहयोग दिया।