चंपावत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को राष्ट्र के नव निर्माण के लिए सहयोग देने का संकल्प दिलाया गया।
केंद्र के जिला युवा समन्वयक ध्रुव डोगरा ने केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ नेहरू युवा केंद्रों में स्वयंसेवकों की भर्ती के संबंध में बताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्या रितू सहित सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।