फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने अपने मैडलों के साथ निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पूर्व सैनिक लीग की ओर से विजय दिवस की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने मैडलों के साथ रैली निकाली और शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीरांगनाओं और जांबाज सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने मीना बाजार चौक स्थित शहीद स्मारक में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। बाद में नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सैनिक विश्रामगृह तक अपने मैडलों के साथ मार्चपास्ट किया। सैनिक विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष लता वर्मा ने शुभारंभ किया।

इस दौरान कै. प्रहलाद सिंह देव और कै. अमर सिंह बोहरा ने वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया। एनआरआई राज भट्ट ने वीर सैनिकों की जांबाजी को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वीरांगना चनी देवी, कलावती देवी, महेश्वरी देवी, परी देवी, ललित अधिकारी, टीका सिंह, नायक विनोद बिष्ट की पुत्री आरती आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां कै. रघुवीर सिंह, कै. उमेश्वर सिंह, कै. हयात सिंह, कै. शेर गिरि, कै. बिशन सिंह, सीबी बिष्ट, हेमंत राय, हयात सिंह रावत, शिवराज सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें