चंपावत। जिले में शराब के ओवर रेट पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विभाग छह महीने में शराब की दुकानों में 42 बार छापेमारी कर चुका है। हालांकि बावजूद इसके शराब के ओवर रेटों पर अंकुश नहीं लग रहा है।
वर्तमान में चंपावत जिले में 16 दुकाने संचालित हो रही है। इसमें सात विदेशी और नौ देशी शराब की दुकानें हैं। अक्तूबर में जिले में 68 हजार बोतल शराब की बिक्री हुई है। जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह ने बताया कि ओवर रेट और अवैध शराब में रोक लगने के लिए छापेमारी की जा रही है। अप्रैल से अक्तूबर तक शराब की दुकानों पर 42 बार छापेमारी कर दो लाख तीस हजार का अर्थदंड वसूला जा चुका है।
18 और 20 को बंद रहेगी शराब की दुकानें
चंपावत। निकाय चुनाव को लेकर 18 और 20 नवंबर को मतदान और मतगणना के दिन जिले में शराब की दुकाने बंद रहेगी। इस संबंध में आबकारी अधिकारी आरएस शाह ने सभी निरीक्षकों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं।