फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर, एनएचपीसी पावर चैनल की जलापूर्ती रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर दी गई है। इससे लोहियाहेड और टनकपुर पावर स्टेशन में विद्युत उत्पादन ठप हो गया। नहर और पावर चैनल में पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार की मध्यरात्रि के बाद ही दोबारा बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

पहाड़ों में हुई वर्षा से अचानक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी के पानी में अत्यधिक मलबा आने लगा है। इसको देखते हुए शनिवार की सुबह सफाई (फ्लैसिंग) के लिए शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। बताया गया है कि शनिवार की सुबह छह बजे से सांय छह बजे तक करीब बारह घंटे को शारदा नहर और एनएचपीसी की पावर चैनल में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। पानी बंद होने से यूपीसीएल के लोहियाहेड और एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली बननी बंद हो गई।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि देर सांय छह बजे के बाद ही पानी साफ होने पर नहर में पानी छोड़ा जाएगा। जिसके बाद मध्य रात्रि के बाद से ही लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पाद दुबारा शुरू होगा।
विज्ञापन


लोहियाहेड में 25 तो एनएचपीसी में 60 मेगावाट उत्पादित हो रही है बिजली
बनबसा। बताया जा रहा है कि लोहियाहेड पावर हाउस में 25 तो एनएचपीसी के पावर हाउस में 60 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
बनबसा शारदा नहर में पानी छोड़े जाने के बाद पानी को लोहियाहेड तक पहुंचने में करीब छह घंटे का समय लगता है। टनकपुर बैराज से भी पावर चैलन में पानी छोड़े जाने के बाद एनएचपीसी के पावर हाउस तक पानी पहुंचने में भी छह घंटे का समय लगता है। पानी पहुंचने के बाद इनमें बिजली उत्पादन शुरू होगा। शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को नदी का जलस्तर बारह बजे अधिकतम 59718 क्यूसेक पहुंच गया था। जो सांय तीन बजे कम होकर 38877 क्यूसेक रह गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें