चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुद्रा योजना को अपना कर कारोबार कर रहे उद्यमियों और अधिकारियों से सीधे बात की। उन्होंने कहा कि आम, गरीब आदमी को आर्थिक मजबूती देने के लिए पूरे देश में लागू की गई मुद्रा योजना को अपनाकर गरीब व्यक्ति देश की ताकत बन रहा है। उन्होंने गरीबों को सरकारी नौकरी की ओर न भागकर मुद्रा लोन के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने, अपने पैरों में खड़ा होकर दिखाने को कहा।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक डिजिटल कारोबार को बढ़ाने के साथ भीम एप का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने कहा कि जिले में मुद्रा योजना के तहत 1338 लोगों को लाभान्वित कर 112 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के अलावा मुद्रा लोन लेने वाले भुवन चंद्र, लक्ष्मण सिंह, प्रेम गिरि आदि थे।