चंपावत। मीठे रीठे के प्रसाद के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में चल रहे सालाना जोड़ मेले में देश-विदेश से सिख संगत उमड़ी। लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में रात-दिन चहल-पहल है। संगम में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका।
गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि 29 मई को अखंड पाठ की लड़ी और महाभोग के साथ ही तीन दिनी सालाना जोड़ मेले का समापन हो जाएगा। उनका कहना है कि अभी अगले माह तक गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा। खटीमा, नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, सितारगंज, हल्द्वानी, काशीपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बदायूं के साथ ही अन्य स्थानों से दोपहिया, चौपहिया वाहनों में यात्रियों के आमद जारी है। मेले में पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए परेवा में पार्किग स्थल का निर्माण किया गया है।