फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से ढाबा कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात अधेड़ व्यक्ति बेहोश मिला। पुलिस ने उसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि फिलहाल ढाबे स्वामी द्वारा थाने में सत्यापन रजिस्टर में मृतक का नाम खैर सिंह धामी (56) पुत्र राम सिंह धामी निवासी ग्राम कोटनी वार्ड चार बैतड़ी जिला कंचनपुर अंकित कराया गया है। पुलिस को पता चला है कि मृतक मूल रूप से नेपाल के धाप गांव दारचूला का रहने वाला है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने मृतक का पंचनामे बाद पोस्टमार्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। परिजनों के पहुंचने तक मृतक का शव करीब 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें