फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में ही कराया जाए कराटे खेल का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेल निदेशालय की ओर से खेलों का प्रशिक्षण विभागीय खेल अवस्थापना सुविधाओं में ही संचालित करने का फरमान जारी करने किए जाने का जिला कराटे डू समिति के पदाधिकारियों, कराटे खिलाड़ियों ने विरोध किया है। उन्होंने पहले की तरह लोहाघाट में ही कराटे खेल प्रशिक्षण शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


कराटे डू समिति के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नवीन ओली, आलोक जोशी, हेमंत गड़कोटी, दीपक बोहरा, मीना जोशी, पुष्पा चौबे, कैलाश रावत, सोनू मुरारी आदि ने कहा कि खेल निदेशालय के ताजा फरमान से क्षेत्र की तमाम खेल प्रतिभाएं नहीं निखर पाएंगी। उन्होंने कहा जिले में केवल टनकपुर में ही विभागीय खेल अवस्थापना सुविधाएं हैं। टनकपुर को ही प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने जाने से दूरदराज के खिलाड़ियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाएगा, जबकि यहां के खिलाड़ियों राज्य, राष्ट्रीय पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इधर जिला खेल अधिकारी आरएस धामी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार टनकपुर स्टेडियम में हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो आदि खेलों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें