फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय मार्ग पर बसों की कमी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
पिथौरागढ़ डिपो से बसों को चारधाम यात्रा पर भेजने से पर्वतीय मार्ग पर बसों की कमी हो गई है, इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने में निगम प्रबंधक को पापड़ बेलने पड रहे हैं। यात्रियों की अधिकता एवं बसों की कमी से जहां निगम की आय प्रभावित हो रही है वहीं यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी झेल रहे हैं। अलबत्ता पर्वतीय मार्ग के लिए टनकपुर डिपो द्वारा दो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था से यात्रियों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


इधर, पूर्णागिरि मेले के चलते टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए भी बसों की कमी से यात्रियों को गंतव्य स्थानों को जाने में परेशानी से जूझना पड़ रहा है। सहायक मंडलीय प्रबंधक संचालन केएस राना के मुताबिक रीजन के तीनों डिपो की डेढ़ दर्जन बसें पर्वतीय मार्गों पर संचालित होती है, लेकिन इन दिनों पिथौरागढ़ डिपो की कुछ बसों को चारधाम यात्रा में भेजने से बसों की कमी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रविवार से टनकपुर डिपो की दो अतिरिक्त बसें पर्वतीय मार्ग पर भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों को भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कभी यूपी की कम बसें आने से समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें