फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया की दवा न मिलने से रोगियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
राजकीय चिकित्सालय और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पीलिया की दवा न मिलने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 10 से अधिक पीलिया के रोगी पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल और जन औषधि केंद्र में दवा न मिलने के कारण उन्हें मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मरीजों का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जो दवाएं लिखी जा रही हैं, उनमें से कई दवाएं जन औषधि केंद्र में नहीं मिल रही हैं। ऋषभ राय, सुनील कुमार, जगदीश चंद्र आदि का कहना है कि क्षेत्र में पीलिया से पीड़ित मरीज बढ़ते जा रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन तीन सौ से अधिक नए और पुराने मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। लेकिन अस्पताल और जन औषधि केंद्र में पीलिया सहित कई दवाएं न मिलने उन्हें खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


उन्हें मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में पीलिया की दवाएं की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है। जन औषधि केंद्र संचालकों का कहना है कि रोगियों को ब्रांडेड दवाएं लिखी जा रही हैं, जो जन औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं हैं। सीएमओ डा.एमएस बोहरा का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ
चंपावत। जिला अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को सवेरा कल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा स्थापित भारतीय जन औषधि केंद्र का डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाओं के स्टाक के साथ दवाओं की सूची जिला अस्पताल को भी उपलब्ध कराने कहा। जिससे डॉक्टर 50 प्रतिशत छूट पर मिल रही जन औषधि केंद्र की दवाओं के लिए लोगों को प्रेरित कर सकें। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.आरके जोशी को भी अस्पताल की आवश्यकतानुसार दवाओं की सूची औषधि केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने औषधि केंद्र संचालक को उपलब्ध दवाओं की सूची केंद्र के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एमएस बोरा, डा.आरपी खंडूरी, अन्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सालय स्टाफ, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें