फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित वन कर्मियों को बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सहायक वन कर्मचारी संघ ने वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त को ज्ञापन भेजकर अवैध छिलका गुलिया निकासी प्रकरण में निलंबित कर्मचारियों को बहाल किए जाने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि तीन सितंबर 2017 को पुलिस ने टनकपुर में अवैध छिलका गुलिया से भरा एक वाहन जब्त कर वन विभाग के लीसा डिपो में रखा था।
विज्ञापन


इस अवैध छिलका गुलिया प्रकरण में वन प्रभाग में तैनात वन दरोगा सुरेश प्रसाद, किशन नाथ, भुवन जोशी, कनिष्ठ सहायक प्रकाश महरा एवं प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

संघ का कहना कि अवैध छिलका गुलिया की निकासी में जब्त वाहन को अवमुक्त कर दिया गया है, लेकिन आज तक इस वन प्रभाग के निलंबित कर्मचारियों को आरोप पत्र भी नहीं दिए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में सहायक वन कर्मचारी संघ अध्यक्ष बची सिंह बिष्ट और महामंत्री पुष्कर सिंह बोरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें