फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों की समस्याओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
गौरव सेनानी कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक में पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने समस्याओं के निदान को रणनीति बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


रविवार को गढ़ीगोठ क्षेत्र के गुदमी स्थित डेविड पेंटर हाइस्कूल प्रांगण में समिति अध्यक्ष कै.भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों की समस्याओं के निदान पर मंथन किया गया। सेवानिवृत्त कै. गोविंद भट्ट ने पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों को सरकार, सेना आदि से मिलने वाली सुविधाओं के अलावा पेंशन के संबंध में जानकारियां दी। सेवानिवृत्त कै. हरीश कापड़ी ने समिति और उसकी उपलब्धियों के बारे जानकारियां दी। सूबेदार हर्ष सिंह चौहान ने सेना छावनी के गंदे पानी की निकासी नाले द्वारा नहीं होने से पानी के रिसकर अंबेडकर ग्राम फागपुर के भूमिगत पानी में मिलने की समस्या रखी। समिति अध्यक्ष ने समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। बैठक में सैनिक आश्रित बिशना देवी, मुन्नी देवी, कै. मोहन चंद, कै. शेर सिंह खोलिया, सूबेदार शंकर दत्त भट्ट, हवलदार जगदीश कलौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें