फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों की टीम ने जीप में रात काटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यहां से करीब 22 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास सात फरवरी को हुए जीप हादसे के बाद से सख्ती का आलम बरकरार है। प्रतिबंधित समय (रात सात बजे से सुबह पांच बजे के बीच) में वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से लगाम कसी गई है। इसके चलते पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहे कलाकारों के 13 सदस्यीय दल को यहां जीप में रात काटनी पड़ी। इस दल को मां पूर्णागिरि धाम मेले के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जाना था। पर्याप्त धन नहीं होने से इस टीम को रात में भरपेट खाना भी नहीं मिल सका।

सूचना व संस्कृति विभाग ने मां पूर्णागिरि धाम मेले के शनिवार को होने वाले उद्घाटन मौके पर पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक टीम को कार्यक्रम करने का न्यौता दिया गया था। शुक्रवार को होली के चलते सांस्कृतिक टीम पिथौरागढ़ से करीब चार बजे चल यहां रात करीब 7.45 बजे पहुंच सकी। मगर टीम को टनकपुर की ओर नहीं जाने दिया गया। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि सांस्कृतिक कलाकारों की टीम कोतवाली बैरियर में तकरीबन 8.25 बजे पहुंची। प्रतिबंधित समय होने के चलते उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


सांस्कृतिक टीम के सुनील का कहना है कि होली की वजह से टीम को पिथौरागढ़ से निकलने में देरी हुई। चंपावत में रैनबसेरा में भी जगह नहीं मिलने से टीम को जीप में ही रात गुजारनी पड़ी। अगले दिन तीन मार्च को पूर्णागिरि में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पड़े। वैसे इससे पूर्व 14 फरवरी को रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की दो बसों के 34 यात्रियों को भी देरी की वजह से चंपावत में रात बितानी पड़ी थी।

सूखीढांग से वापस हुए जिला सूचना अधिकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग में रात के वक्त वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध का असर अब आम लोगों के अलावा सरकारी अधिकारियों पर भी पड़ने लगा है। शनिवार की रात को चंपावत के जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट भी इस आदेश से प्रभावित होने वालों की जद में आए। मां पूर्णागिरि धाम मेले की कवरेज से लौट रहे डीआईओ बिष्ट को चल्थी बैरियर तक पहुंचने में देर हो गई। पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर उन्हें भी रास्ते से वापस लौटना पड़ा और टनकपुर में रात काटनी पड़ी। इसके बाद रविवार को वे मुख्यालय पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि नियमों का पालन किसी को तंग करने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा आवाजाही के लिए किए जा रहा हैं। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवारों के हेलमेट न पहनने पर होगी कार्यवाही
चंपावत। शनिवार की रात बाइक हादसे में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई है। सड़क सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकताओं में मानने वाले एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने अब दोनों बाइक सवारों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की नसीहत दी है। कहा कि ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि इसके लिए पुलिस बाकायदा अभियान चलाएगी। वहीं रविवार को हेलमेट के बगैर आवाजाही करने वाले सात बाइक सवारों का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें