पाटी (चंपावत)। तहसीलदार मनोरथ लखचौरा ने बाजार क्षेत्र की दुकानों में छापा मारकर चार दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। उनके पास से 2.5 किलो पॉलीथिन बरामद की गई। तहसीलदार ने बताया कि चारों दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
एसडीएम निर्मला बिष्ट के निर्देश पर तहसीलदार ने दुकानों में छापेमारी की। बाद में राजस्व एवं वन विभाग ने स्वच्छता अभियान चलाया और तहसील चौराहा, न्यू कॉलोनी, मल्ली बाजार, मष्टा मंदिर कॉलोनी, स्टेशन बाजार के अलावा मारकुली तक सफाई की। इस दौरान सड़क के किनारे पड़े कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया गया। साथ ही सड़क के किनारे उगी झाड़ियों का भी कटान किया गया। अभियान में वन दरोगा चंद्रशेखर जोशी, ललित मोहन पांडे, दिनेश पांडे, सुरेश फर्त्याल, दयाकिशन भट्ट, तुलसी बिष्ट, पुष्पा देवी, माधवी देवी आदि शामिल थे।