चंपावत। पालिका सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति के सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित किए गए प्रशिक्षण में बताया गया कि वर्ष 2011 की जनगणना में ओबीसी की गणना नहीं हो सकी थी।
इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 19 जनवरी से ओबीसी सर्वे शुरू करेंगी जो दस दिनों तक चलेगा। बताया गया कि पालिका के नौ वार्डों में 15 कार्यकर्ताओं को सर्वे कार्य में लगाया जाएगा। जबकि छह कार्यकर्ताओं को रिजर्व में रखा जाएगा। पर्यवेक्षक पुष्पा धानिक, मनमोहन रौतेला, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार और सिटी मैनेजर महेश चौहान ने बताया कि सर्वे में एक जनवरी 2011 के बाद पैदा हुए लोगों को शामिल नहीं किया जाना है। सिटी मैनेजर ने बताया कि ओबीसी सर्वे की रिपोर्ट 15 दिनों में शहरी विकास निदेशालय को भेजा जाना है। इस मौके पर दीपा पांडेय, शशि प्रभा, गीता देवी, भुवनेश्वरी, उमा फर्त्याल, प्रेमा तड़ागी, दीपा, ज्योति, हेमा बोरा, गीता पाटनी, विनीता, प्रवीणा गड़कोटी, सुनीता बोहरा आदि मौजूद रहे।