फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
मकर संक्रांति पर्व पर शारदा में स्नान के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। करीब दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। वहीं, बाबा ब्यानधूरा मंदिर में उत्तरायणी पर भक्तों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। करीब बीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति की पूर्व रात्रि में जागरण एवं भजन-कीर्तन कर ऐडी देवता की आराधना की। देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति पर्व पर शारदा में स्नान के लिए दूरदराज से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों, बसों एवं निजी वाहनों से यहां पहुंचे। तड़के तीन बजे से ही शारदा स्नानघाट, बूम घाट एवं कांकर घाट में डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। पुलिस ने सुरक्षा के लिए स्नानघाटों पर तैराक पुलिस के पर्याप्त जवान तैनात किए थे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शारदा में डुबकी लगाने के बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए धाम की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें