फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को नहीं मिली सस्ते गल्ले की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के करौली गांव निवासी दिव्यांग जीत राम एक अदद सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए दर-दर भटक रहा है। दुकान स्वीकृत कराने की मांग को लेकर दिव्यांग ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा कि कई अनियमितताएं पाए जाने पर पूर्ति विभाग ने कुछ समय पहले गांव की सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन


नई दुकान खोलने के लिए ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। बैठक में पक्ष में सर्वाधिक 29 लोगों ने उनके पक्ष में सहमति जताई। तब सर्वसम्मति से उसे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित करने का फैसला लिया गया। लेकिन अभी तक उन्हें दुकान नहीं मिल पाई है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि सस्ता गल्ला विक्रेता लछ राम ने दुकान को निरस्त करने के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। अदालत ने पूर्ति विभाग द्वारा दुकान निरस्त करने के आदेश को खारिज कर दिया। न्यायालय के आदेश पर लछ राम की दुकान को पुन: बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें