चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में प्राचार्या डॉ.कमला जोशी के प्रयासों से कुमाऊं विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र का दर्जा मिल गया है। अब तक यहां के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 30 किलोमीटर दूर चंपावत जाना पड़ता था।
अमोड़ी में परीक्षा केंद्र की मंजूरी पर छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर प्राचार्या के अलावा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.श्याम वचन, डॉ.संजय दिवाकर, डॉ.दुर्गा तिवारी, रवि कुमार, गणेश चंद्र, डॉ.शुभा सिंह, अनिल राणा, दशरथ बोहरा, महेश लाल, गिरीश पांडेय आदि ने खुशी का इजहार किया है।