फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी और वन विभाग ने पेट्रोलिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानव तस्करी एवं अन्य गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम को एसएसबी और वन विभाग ने नेपाल सीमा से लगे जंगल में सघन पेट्रोलिंग शुरू की है। शनिवार को एसएसबी जवानों एवं वन कर्मियों ने पूर्णागिरि धाम से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों से गहन पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन


एसएसबी की पंचम वाहिनी की सी कंपनी के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों पेट्रोलिंग कर नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। विशेषकर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमा पार से मानव तस्करी रोकने को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। बताया कि शनिवार को पूर्णागिरि के बाटनागाड़ एवं श्रीकुंड लगे सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की गई। पेट्रोलिंग में उप निरीक्षक अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक सोबन सिंह, सहायक उप निरीक्षक दीप राम, सहायक उप निरीक्षक लोक बहादुर सिंह, कांस्टेबल विनोद यादव एवं वन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें