लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी का राइकोट महर गांव में जारी सात दिनी एनएसएस शिविर पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। चंद्रकांत सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी घोषित किए गए। मुख्य अतिथि अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य एचएन जोशी और ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा ने शिविर के अनुभवों का उपयोग सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने में करने का आह्वान किया।
शिविर में हुई चित्रकला प्रतियोगिता विजेता रहे चंचल सिंह बिष्ट व बसंत बोहरा, क्विज में अव्वल रहे लेखपाल आर्य, सर्वश्रेष्ठ श्रम में अव्वल रहे अनिल बिष्ट, भोजन व्यवस्था के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले संदीप सामंत, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी रहे चंद्रकांत जोशी, कैंप कमांडिंग और व्यवस्था संचालन में आगे रहे अरुण विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी विक्रमाजीत चौहान ने राइकोट महर में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि 30 फीसदी घरों में फिलहाल शौचालय नहीं है। इस मौके पर मोहन पाटनी, विनीता महर, इंद्रा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बाक्स
खेतीखान व देवीधुरा में शिविरार्थियों ने सफाई अभियान चलाया
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी देवीधुरा में कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्रनाथ गोस्वामी के दिशा-निर्देशन में चल रहे शिविर में बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने योगाभ्यास कराया। खेतीखान जीआईसी के कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज व संजय कलखुड़िया की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय में चल रहे शिविर में स्वयंसेवकों ने गांव के आसपास के रास्तों और जलाशयों की सफाई की। बाद में हुई कला प्रतियोगिता में आशीष ओली, गौरव पंगरिया व मोहित जोशी क्रमश:प्रथम तीन स्थान पर रहे।
फोटो 09 एलएचजी 04पी व 05पी