फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से नाराज हैं प्रेरक, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड में साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रेरकों ने 18 महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। प्रेरकों ने मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रेरकों का 18 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


प्रेरकों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम को सितंबर से तीन माह आगे यानि 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रेरकों के कार्य समाप्ति की सूचना दी जा रही है। प्रेरकों ने मानदेय की मांग करते हुए विधायक को ज्ञापन भी भेजा है। मानदेय नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर बिशन राम, रबीश चंद्र,, डुंगर सिंह, मुन्नी देवी, हेमा देवी, चंद्रकांता, किरन जुकरिया, ज्योति देवी, कविता, तारा सिंह, कुसुम ओली, हेमलता, महेश राम, मनीषा, सहित दर्जनों प्रेरक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें