फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत नगरूघाट मेले में देव गद्दी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा में महाकाली नदी के तट पर नगरूघाट में मेला शुरू हो गया है। अपरान्ह बाद जत्थों का नगरूघाट की ओर जाने का क्रम शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार की रात को गांवों में देव गद्दी लगाई गई। जिसमें लोक देवताओं ने अवतरित होकर कष्टों का निवारण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महिला-पुरुषों ने झोड़े, झुम्टो का गायन किया गया।

शुक्रवार अपरान्ह बाद देवरथों का मंदिर की ओर जाने का क्रम शुरू हुआ। देर रात सबसे पहले सल्टा के देव डांगर श्रद्धालुओं के कंधों में सवार होकर निकले। उसके बाद बगोटी और जमरसों के देव डांगर श्रद्धालु देव डांगरों को कंधों में बैठाकर मंदिर पहुंचे। सल्टा के देवरथ में गंगादत्त, जगदीश पांडेय, बगोटी में जयदत्त पांडेय, जमरसों में तेज सिंह में नागार्जुन देवता अवतरित हुए। इन देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। लोग नागार्जुन देवता के जयकारे के साथ जत्थों के पीछे चल रहे थे। बगोटी, सल्टा, जअमरसों से आए जत्थों का मिलन हुआ। जहां बारी-बारी से जत्थे नगरूघाट को रवाना होने लगे। जत्थों के आगे हाथों में लाठी लिए युवक तथा पीछे महिलाएं मांगलिक गान करते हुए चल रही थी।
विज्ञापन


मजपीपल, सुनकुरी, देवकूड़ा, सुल्ला आदि गांवों के जत्थों ने मंदिर की परिक्रमा की। मेला कमेटी अध्यक्ष बहादुर चंद, डा.सतीश पांडेय, विक्रम सामंत, अनिल पांडेय, मोहन पांडेय, खष्टी बल्लभ, हरीश बोहरा, देव सिंह, रमेश चंद, उषा देवी, कमल बोहरा, दीनानाथ पांडेय, अमर सिंह, सुभाष राम आदि व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

आज खरही से लधौनधुरा पहुंचेगा डोला
चंपावत। खरही में कार्तिक पूर्णिमासी की पूर्व संध्या पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिर में तमाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। खरही से लधौनधुरा ब्रह्मुहूर्त में पहुंचे डोले की परिक्रमा होगी। खरही में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को मंदिर में मत्था टेक पूजन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष तुलसी प्रसाद शर्मा, शिवराज सिंह, पीएलवी उमेश भट्ट, दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा आदि मेले की व्यवस्था में जुटे हैं।
विज्ञापन


रीठा साहिब में नगर कीर्तन हुआ, मुख्य मेला आज
रीठा साहिब (चंपावत)। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रीठा साहिब में नगर कीर्तन निकाला गया। सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे से करीब तीन किलोमीटर दूर बाजार तक नगर कीर्तन व झांकी निकाली। मुख्य ग्रंथी दिनेशपुर के बाबा संता सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में निकली कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जन्मोत्सव में शनिवार को गुरुद्वारे मुख्य मेला होगा। शुक्रवार को गुरुद्वारे में सबद-कीर्तन सहित तमाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। नगर कीर्तन में सरदार हरजिंदर सिंह, केशवी देवी, घनश्याम जोशी, मनोज लोहनी, प्रकाश सिंह, श्याम सिंह सहित रीठा वैली स्कूल के छात्र सहित इलाके के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें