फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रात करंट लगने से होटल में कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दिवाली की मध्य रात्रि शहर के एक होटल कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह कर्मी होटल में खराब हुई बिजली को ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। न्यू टैक्सी स्टैंड के पास स्थित नीलकंठ होटल का कर्मचारी ललुवापानी चंपावत निवासी अशोक कुमार (24) पुत्र जोतराम बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे होटल के एक कमरे की बिजली खराब होने पर उसे ठीक कर रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। होटल मालिक एवं अन्य कर्मचारी उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर मृतक के परिजन सुबह यहां पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें