चंपावत। जिला अस्पताल सहित तमाम अस्पताल लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजन (19 अक्तूबर व 20 अक्तूबर) को खुले रहे। यहां जिला अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में इन दो दिनों में करीब 30 मरीज आए। स्वयं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने शुक्रवार को मरीजों का परीक्षण किया।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.हर्ष सिंह ऐरी, मुख्य फार्मेसिस्ट जगदीश चंद्र कांडपाल सहित अस्पताल की टीम दोनों दिन आपातकालीन सेवा में भी मुस्तैद रही। बम-पटाखे या किसी तरह से झुलसने वाला एक भी मरीज नहीं आया। बहरहाल अस्पताल खुले रहने से लोगों को राहत जरूर मिली।