फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में हरतालिका तीज पर्व की धूम 15-29-55

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल में हरतालिका तीज पर्व की धूम शुरू हो गई है। टनकपुर से लगे नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव में महेंद्रनगर की उप मेयर सुशीला चंद ने हरतालिका तीज महोत्सव का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व सिर्फ आस्था के ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता के भी प्रतीक होते हैं। कहा कि हरतालिका तीज का महत्व भगवान शिव और पार्वती के अटूट प्रेम से जुड़ा है। जिससे हमें शिव-पार्वती के प्रेम की तरह सामाजिक एकजुटता और प्रेम की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धनाथ ब्रह्मदेव तीज समिति की अध्यक्ष महेश्वरी जोशी की अध्यक्षता में चार दिवसीय तीज महोत्सव में व्रतधारी महिलाओं और युवतियों द्वारा भक्तिगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। समिति अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार से 24 अगस्त तक व्रतधारी महिलाओं द्वारा नृत्य कार्यक्रम कर भगवान शिव-पार्वती की आराधना की जाएगी। इस मौके पर नेपाल कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु भारती, सिद्धनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष केशव नायक, ओढ़ा अध्यक्ष रामनाथ, केशव चंद, दशरथ भारती, समिति की उपाध्यक्ष हेमा कार्की, ममता धामी, सीमा भट्ट, कलावती बोहरा, पशपति बोहरा, लीला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें