फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में खोले जाएंगे 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय:पांडेय

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में पौधारोपण करते प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने छह जुलाई से 16 जुलाई तक चलने वाले अस्कोट से आराकोट हरेला पर्व कार्यक्रम का चंपावत से शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। बताया कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाने जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने हरेला पर्व पर चलाए जा रहे अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि हर छात्र को एक पौधा लगाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार की ओर से बाहरी एनजीओ को काम दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि अगर किसी एनजीओ पर आरोप साबित होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास में एनजीओ नियुक्ति कर दिया गया है। इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, कैलाश अधिकारी, जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने जीआईसी चल्थी और जीआईसी अमोड़ी में भी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
टनकपुर में जिले के प्रभारी एवं विद्यालयी शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ पौधरोपण कर जिले में हरेला पर्व का शुभारंभ किया। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ और राजकीय बालिका में पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला महामंत्री दीपक रजवार, शिवराज सिंह कठायत, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, महामंत्री मुुकेश जोशी, मोहन सिंह, नारायण सिंह, निगम गुप्ता, गणेश सिंह बोहरा, प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें