शारदा में खनन निकासी का कार्य सोमवार 19 दिसंबर से शुरू होगा। पूर्व में खनन कारोबारियों ने सात दिसंबर से खनन निकासी का फैसला लिया था, लेकिन परिवहन विभाग कर्मियों की हड़ताल के चलते कारोबारी अपने सरेंडर ट्रकों को रिलीज नहीं करा पाए। हड़ताल खुलने से खनन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय से सरेंडर वाहनों को रिलीज कराने के साथ खनन विभाग में ट्रकों का पंजीकरण शुरू कर दिया है।
शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल ने बताया कि सोमवार से ट्रक स्वामी शारदा से खनन निकासी शुरू कर देंगे। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि वन निगम ने शारदा के खनिज निकासी गेट एक दिसंबर से खोल दिए थे। इस बार शासन ने शारदा नदी से 2.12 लाख घन मीटर खनन निकासी की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक विभाग में खनन निकासी के लिए 78 वाहनों के पंजीकरण हो गए हैं।