फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में राजेंद्र ने बाजी मारी  

Thu, 15 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
ऊंची कूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सेंट फ्रांसिस स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। बृहस्पतिवार को बालक वर्ग की 4 गुणा 200 मीटर रिले दौड़ में गांधी सदन और बालिका वर्ग में मदर टेरेसा सदन प्रथम रहे। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में राजेंद्र, योगेश, चंचल सिंह, गोला फेंक बालक वर्ग में विवेक, अंकित, सौरभ, बालिका वर्ग में ऋषिका, दीपिका, मिश्चा, ऊंची कूद बालक वर्ग में रविंद्र, हितेश मयंक पहले तीन स्थानों पर रहे। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में सोहन, आकाश और सक्षम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में गंगा चंद, सुभाष पांडेय, पीतांबर भट्ट, राधिका खोलिया, अर्पित शर्मा आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें