चंपावत। उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
इससे पूर्व वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मां पूर्णागिरि कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने भी वार्षिकोत्सव में कुमाऊंनी, पंजाबी, गढ़वाली एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
लडवाल फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. बीसी जोशी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वेटरों का वितरण किया। प्रधानाध्यापक रेखा जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. एमपी जोशी, राजेश जोशी, पुष्कर, नरेंद्र मोहन जोशी, शंकर राम, प्रकाश पुनेठा, चंद्रकला, हेमा, मुन्नी राणा, राजीव भंडारी, कमला आदि ने सहयोग किया।