फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाओ, नहीं तो लोस चुनाव का बहिष्कार करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूखीढांग क्षेत्र के उदाली गांव के लोगों ने सिलाड़ से उदाली तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में गांव के लोग अब भी पहाड़ की संकरी पगडंडियों पर पैदल आवाजाही का जोखिम उठा रहे हैं, वहीं हाड़तोड़ मेहनत के बाद पैदा की जा रही फसल को भी बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने सड़क का निर्माण नहीं करने पर आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सिलाड़ से उदाली गांव की दूरी तीन किमी है, जहां अब तक सड़क की सुविधा नहीं है। इसके चलते उदाली एवं आसपास के गांवों से कई परिवार अन्यत्र बस चुके हैं। उन्होंने कहा कि उदाली क्षेत्र में अदरक, हल्दी, मिर्च, गेहूं, धान, मडुवा, गडेरी, दाल चीनी आदि फसलें काफी मात्रा में होती है, लेकिन सड़क के अभाव में विपणन की समस्या से ग्रामीणों को खेती-किसानी का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में प्रधान पूजा देवी, तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी, कमला देवी, जगत सिंह, पार्वती देवी, गंभीर सिंह, नंदन सिंह, होशियार सिंह, फकीर सिंह, दीपक सिंह, शिवराज सिंह, दीवान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें