फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार परीक्षा तिथि बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुधार परीक्षा की तिथि बढ़ाने को लेकर शनिवार को प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इंटरनेट की खराबी के चलते अधिकांश छात्र सुधार परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं सुधार परीक्षा फार्म भरने के लिए मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन इंटरनेट नहीं चलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा गोस्वामी, महासचिव पूरन सिंह, संयुक्त सचिव अरुण उप्रेती, कोषाध्यक्ष शुभम गिरी, मुकेश जोशी, ललित देउपा, अंकित, भावना, महिमा, कैलाश, शंकर जोशी, गीता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव पांडेय ने सुधार परीक्षा की तिथि 13 से बढ़ाकर 20 अक्तूबर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें