फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग और बैंक अधिकारी योजनाओं का करें प्रचार प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सभी रेखीय विभागों और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति, सह जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने बैंकों की ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लिये रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस ओर ठोस प्रयास कर 15 दिन के भीतर रोडमैप तैयार कर लें।
विज्ञापन


नाबार्ड के विकास प्रबंधक पुनीत नागर ने किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में नाबार्ड की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने किसानों के फसल बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा की प्रगति कृषि, उद्यान आदि विभागों से प्राप्त की तथा उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की नसीहत दी।

लीड बैंक अधिकारी अरुण कुमार जोशी ने बताया कि जिले का ऋण जमा अनुपात 24:21 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष की तुलना में 0:41 प्रतिशत अधिक है। उन्हाेंने बताया जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात कम है उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, एसएस बोहरा, जर्नादन चिलकोटी, डीएस पांगती समेत रेखीय विभागों के अधिकारी और बैंक शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें