फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के प्रत्येक परिवार को मिलेगा को बिजली का उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में चलाई जा रही सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के प्रत्येक परिवार को बिजली मिले इसके लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। कम समय में लोगों के घरों तक बिजली पहुंचे इसके लिए कैंप लगाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर घर को रोशन करने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) की शुरूआत की गई है। इसके तहत बचे हुए सभी घरों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में चार करोड़ गरीब परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में 90 लाख घरों में बिजली पहुॅच चुकी है तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का प्रयोग भी किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या, सहायक अभियंता विकास भारती, मौनकांडा के लाभार्थी रमेश राम और भगवान राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें