टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी संघ आंदोलनरत हैं। संघ ने कहा कि जिला इकाई 30 जून को विकास खंड स्तर पर पौधरोपण करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि छह सूत्री मांगों का निस्तरण नहीं किया गया तो एक अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगे।
वीडीओ, एबीडीओ के वेतन विसंगतियों के मामले का निस्तारण, स्थानांतरण एक्ट में संशोधन, बीडीओ पदों को पुन: सृजित करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी संघ आंदोलनरत हैं। प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई 30 जून को विकास खंड स्तर पर पौधरोपण करेगी। दूसरे चरण में 4 जुलाई को काला फीता बांधकर विरोध- प्रदर्शन, 9 जुलाई को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। मांग पूरी न होने पर 1 अगस्त को ग्राम विकास अधिकारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
तपन गड़कोटी को जिलाध्यक्ष, जीवन गिरि को मंत्री, प्रवीन भट्ट को संगठन मंत्री, बीबी जोशी को संयोजक, गणेश गरिया को कोषाध्यक्ष, नारायण कार्की को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर भट्ट, जगदीश कार्की, रचना सैनी, किशोर रावत, आशा गोस्वामी, सरिता जोशी, कैलाश गड़कोटी, पीएस रावत, दीपक टम्टा आदि मौजूद थे।