फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट होगी आबकारी विभाग की अनफिट जीप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। हर साल 45 करोड़ रुपये का राजस्व देने वाला आबकारी विभाग अनफिट जीप अब आउट हो जाएगी। अब विभाग को नया वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह वाहन अगले तीन दिनों में यहां पहुंच जाएगा।
नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं थे। न नेपाल से लगे बनबसा स्थित आबकारी चेक पोस्ट में किसी अधिकारी की तैनाती हो सकी है और नहीं विभाग के पास दबिश देने के लिए ठीकठाक वाहन ही था। विभाग अभी तक खटारा हो चुकी पुरानी जीप से काम चला रहा था। जिला आबकारी अधिकारी आरएल साह ने बताया कि विभाग के लिए नया वाहन स्वीकृत हो गया है। यह जीप बुधवार तक मिल जाएगी। उनका कहना है कि इससे विभागीय कार्यों के संचालन के साथ अवैध शराब पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंपावत में फिर हुई आबकारी अधिकारी की आमद
चंपावत जिले में दो सप्ताह पूर्व तक विभागीय कार्य संचालन का जिम्मा अकेले अधिकारी टनकपुर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल के पास था। स्टाफ की कमी के बावजूद शराब की दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया को पूरा किया गया। अलबत्ता अब चंपावत में आबकारी निरीक्षक के रूप में ऊधमसिंह नगर से स्थानांतरित होकर आए गौरव जोशी की तैनाती हुई। और साथ ही रिक्त पड़े जिला आबकारी अधिकारी के पद पर फिर से आरएल साह को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें