चंपावत। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के पदाधिकारियों अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में जिला योजना मद से जिले के अधिकांश विभागों में पीआरडी जवानों को रोजगार मुहैया कराए जाने, ड्यूटी में तैनात जवानों को प्राथमिकता से गृह ब्लॉक में ही लगाए जाने, बारहमासी सड़क निर्माण में प्राथमिकता से सुरक्षा आदि पदों में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को अलग अलग जगहों पर ठेकेदारों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने, शासन में अपने प्रयास से पीआरडी जवानों का पीएफ फंड कटवाने के लिए पत्राचार करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष भैरव दत्त जोशी, दीपक भट्ट, रोशन लाल, मनोज रौतेला, गिरीश भट्ट और रमेश जोशी आदि शामिल थे।