फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सड़कों पर डंपर दौड़ने से ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगे ग्राम पंचायत ज्ञानखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क मार्गों पर खनन से भरे डंपरों के बेखौफ दौड़ने से भड़क गए हैं। उन्होंने शनिवार को डीएम को ज्ञापन भेजकर डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन


विचई के पास हुए हादसे के बाद गांवों की सड़कों पर भी डंपरों के दौड़ने पर अंकुश लगाने की मांग मुखर होने लगी है। ज्ञानखेड़ा की प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत जगह-जगह खनिज भंडार किया जा रहा है। इनकी निकासी के लिए डंपर भी दौड़ रहे हैं, जिससे हादसा होने की आशंका बनी है। गांव की सड़क पर स्कूली बच्चे एवं ग्रामीणों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। इस दौरान उप प्रधान ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, कैलाश कलौनी, नरेंद्र पंत, गोवर्धन पंत, शंकर पंत, कैलाश पंत, प्रकाश कलौनी, जगदीश पंत, सूरजनाथ, ललित साह, दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें