फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की रैली और धरना प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा की गेट मीटिंग और प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। मोर्चा की जिला इकाई के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के डिवीजन कार्यालय में गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी के संचालन में हुई सभा में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि 18 मई को प्रस्तावित रैली व धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन


सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है किसी भी दशा में कार्यक्रम स्थगित नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण फील्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हरीश गहतोड़ी ने कहा कि सभी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। प्रदर्शन करने वालों में नवीन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, मुकुल तिवारी, अंकित कुमार, चंद्र बल्लभ जोशी, राजेश जोशी, गिरीश लोहनी, मनोज बिष्ट, मोहम्मद अहमद रियान, सुनील वर्मा, नवीन चंद्र, महेश भट्ट, उमेश भट्ट, किशोर गहतोड़ी, गिरीश चंद्र, अनिल कुमार, निर्मल पुनेठा, पंकज बोहरा, अर्जुन सिंह, कमल गहतोड़ी, चनीदेवी, मुन्नी जोशी, केशवी, निर्मल सिंह, अतुल पांडे, प्रकाश चंद, दत्त राम, भगीरथ, अशोक लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें