फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका हथियाने में धोखाधड़ी की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के पैकेज-टू निर्माण का ठेका आवंटन में अनियमितता के आरोप के दर्ज मुकदमे में जांच तेज हो गई है। इस मामले में बुधवार को जांच अधिकारी कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कार्यदायी विभाग पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) के तत्कालीन एई हेमराज एवं वरिष्ठ सहायक आनंद पुजारी को उनके मौजूदा तैनाती स्थल सल्ट (अल्मोड़ा) से तलब कर कोतवाली में गहन पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ में जांच अधिकारी ने आरोप से जुड़े कई तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाई। अब पीआईयू के ईई को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग के पैकेज-टू (किमी 30.6 से किमी 55 तक) का ठेका आवंटन में अनियमितता का मामला उजागर होने पर लोनिवि के विभागाध्यक्ष एचके उप्रेती के आदेश पर कार्यदायी विभाग पीआईयू के ईई आरके पुनेठा ने ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी के खिलाफ 21 मार्च को टनकपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच कोतवाल अरुण कुमार द्वारा की जा रही है। 16 अप्रैल को आरोपी ठेकेदार से गहन पूछताछ के बाद बुधवार को पीआईयू के तत्कालीन एई एवं वरिष्ठ सहायक पूछताछ के लिए उपस्थित हुए। सीओ आरएस रौतेला की मौजूदगी में जांच अधिकारी कोतवाल वर्मा ने तीन घंटे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए है। जांच अधिकारी ने बताया कि एई एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से आरोपी ठेकेदार को जारी किए गए अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। अब पीआईयू के ईई को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें