फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल में खामियों से छात्र भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाफल में खामियों से छात्र भड़क गए हैं। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाफल में शीघ्र सुधार करने की मांग की है। इधर, कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. वीके कटियार के मुताबिक परीक्षाफल में खामियों की रिपोर्ट विवि प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को छात्रसंघ के पूर्व सचिव मो. हारून के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्या डा. जी प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कई छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल गलत आया है, जिससे उन्हें अगले सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बीएससी प्रथम एवं तृतीय के परीक्षाफल की जांच कर संशोधन की मांग उठाई है। छात्रों नेताओं ने कहा कि परीक्षाफल की खामियों से प्रभावित छात्र-छात्राओं को अगले सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल सिंह, हर्षित शर्मा, रोशन भट्ट, हिमांशु भट्ट, मोहन सिंह बोहरा, सावेज अली, मो. आसिफ, रोहित जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर, कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. कटियार ने परीक्षाफल में खामी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट विवि प्रशासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन विवि से अब तक गाइड लाइन न मिलने से विवि की नियमावली के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को अगले सेमेस्टर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें