फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमदेश मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। 25 मार्च से शुरू होने जा रहे गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले को लेकर मेला समिति ने प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया है। शुक्रवार को मेला समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त पांडेय के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर मेले की व्यवस्था में सहयोग करने, मेले के दौरान चिकित्सा शिविर और विभिन्न विभागों से स्टॉल लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध चैतोला मेले में इलाके की एक दर्जन ग्राम पंचायत के हजारों लोग शिरकत करते हैं। उन्होंने मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारु करने, पानी के एक टैंकर, खाद्यान्न व रसोई गैस की व्यवस्था करने की मांग की। धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चिकित्सा विभाग, एसएसबी व आईटीबीपी के जरिये चिकित्सा शिविर लगाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोहाघाट-चमदेवल मोटर मार्ग की मरम्मत कराने के अलावा मेला अवधि में बिजली की कटौती नहीं करने का आग्रह किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, प्रधान प्रवीण कुमार, नरसिंह धौनी, खीमराज धौनी, मनमोहन सिंह, मदन कलौनी, विनोद सिंह आदि शामिल थे। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने मेले को बेहतर करने के साथ सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें