चंपावत। जिला योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग की ओर से रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। रियल एडवेंचर संस्था की ओर से आयोजित पांच दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, रियल एडवेंचर के आशीष जोशी ने प्रतिभागियों के दल को पंचेश्वर रवाना कर किया।
जिला पर्यटन अधिकारी लता ने बताया कि इस दौरान इन प्रतिभागियों को पैडलिंग के साथ साथ रैपिड , वाटर रेस्क्यू, राफ्ट फ्लिफ एवं रीफ्लिफ आदि की जानकारी के साथ एक कुशल रिवर गाइड का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि प्रतिभागी भविष्य में इसको स्वरोजगार के रूप में उपयोग में ला सकते हैं।
इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लाकों के 24 युवक एवं युवतियां प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रशिक्षण पंचेश्वर में सरयू नदी में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में पूजा गोस्वामी, सोनू बिष्ट, भावना नेगी, रूपा कुमारी, वर्षा पांडेय, पूनम राजपूत, गौतम फर्त्याल, किशन कुमार, सूरज तड़ागी, अभिषेक, प्रकाश, हिमांशु, संदीप, अमित बोहरा आदि प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान पर्यटन विभाग के खीमानंद जोशी, आनंद, भुवन चंद्र भट्ट, रिवर गाइड रामायण सिंह, विनोद, हेम लोहनी, रियल संस्था के रितेश राय, दीपक, प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।